दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नीयत, विरोध जताने पर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

He had bad intentions towards his friend's wife, killed her when she protested, police arrested him

झांसी/उत्तर प्रदेश। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में 25 मई की रात शशि अहिरवार नाम के व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में मृतक शशि के दोस्त गुलाम हैदर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शशि की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। इसको लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद शशि ने हैदर को कभी घर पर नहीं आने की चेतावनी दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए गुलाम हैदर ने शशि को विश्वास में लेकर 25 मई की रात को पार्टी के लिए बुलाया और शराब पिलाने के बाद पत्थर से हमला कर के हत्या कर दी।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई की रात शशि अहिरवार की हत्या हुई थी। थाना प्रभारी रक्सा को 26 मई की सुबह 6.30 बजे अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृतक की शिनाख्त शशि अहिरवार के रूप में हुई।
एसपी सिटी ने आगे बताया कि इस मामले में झांसी के अठोदना गांव का रहने वाला गुलाम हैदर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी मृतक से पूर्व परिचित था और इसका मृतक के घर आना जाना था। आरोपी हैदर मृतक शशि की पत्नी पर गलत नजर रखता था। शशि इस वजह से हैदर का विरोध करता था। आरोपी ने योजना बनाकर शशि को शराब पिलाकर नशे में कर दिया और फिर सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button