गाजियाबाद की छात्रा ने ट्यूशन नहीं जाना था तो दे दी किडनैपिंग की झूठी सूचना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अलग ही मामला सामने आया है। ट्यूशन नहीं जाने पर परिवार ने सवाल किया तो किशोरी ने अपनी किडनैपिंग के प्रयास की झूठी कहानी परिवार को सुना दी। परिवार बेटी के अपहरण का प्रयास की जानकारी मिलते ही सकते में आ गया। उनकी ओर से पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इसके बाद शुरू हुई तलाशी की कार्रवाई में यह बात सामने आई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे छात्रा को ऑटो सवार चार बदमाशों की ओर से किडनैप करने के प्रयास की सूचना मिली।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आई। छात्रा के किडनैपिंग के प्रयास को गंभीरता से लिकया गया। पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा। घटना की गंभीरता को समझते हुए गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए तत्काल टीम का गठन कर दिया गया। टीम ने जांच शुरू की। छात्रा के किडनैपिंग का प्रयास किए जाने वाले स्थान के सीसीटीवी खंगाला जाना शुरू किया गया। सीसीटीवी की जांच के दौरान छात्रा पास की सोसायटी के पार्क में दिखी।
एसीपी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में दिल्ली के एक सरकारी विभाग में काम करने वाले व्यक्ति रहते हैं। उनकी बेटी 12वीं क्लास में पढ़ती है। वह सोमवार को ट्यूशन नहीं जाना चाहती थी। परिवार के प्रेशर में घर से तो निकल गई, लेकिन ट्यूशन नहीं गई। परिवार को उसके क्लास नहीं लेने के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने सवाल किया। इस पर उसने किडनैपिंग के प्रयास की झूठी कहानी गढ़ दी। परेशान परिवार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button