जानलेवा हमले में धारा कम करने के नाम पर रिश्वत लेने वाला दरोगा गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में एक युवक को कुत्ता काटे की सजा एक दारोगा को झेलनी पड़ रही है। दारोगा का गुनाह ये था कि उसने कुत्ते के काटने के बाद उसके मालिक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी के विरुद्ध 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद वह धारा काटने के नाम पर आरोपित के मामा से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया। एंटी करप्शन सहारनपुर की ट्रैप टीम ने दारोगा को दबोच कर उसका चालान कर दिया।
एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने थाना भोपा में तैनात एक दारोगा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। एक मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा काटने के एवज में दारोगा ने रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने आरोपित दारोगा को थाना सिविल लाइन लाकर पूछताछ की। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।
एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि हिमांशु राठी ने शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि भांजे विनीत कुमार के खिलाफ दिसंबर में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगाया था कि उक्त मामले की विवेचना में थाना भोपा में तैनात दारोगा सुभाष चंद जानलेवा हमले की धारा काटने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर की ट्रेप टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद मंगलवार को थाना क्षेत्र भोपा की गंगनहर पुल के पास से दारोगा सुभाष चंद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया गया। उन्होंंने बताया कि आरोपित दारोगा के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7/13 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी राजीव कुमार ने गांव के ही विनीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 8 दिसंबर 2023 को विनीत दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गया था। पत्नी और बच्चों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। उधर, विनीत का कहना है कि राजीव के कुत्ते ने उसे काट लिया था। वह इस बात की शिकायत लेकर उसके घर गया था, जिस पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए, उसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा काटने के आवाज में दारोगा 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button