दिल्ली की स्कूलों के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

  • दिल्ली की स्कूलों के बाद भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है
  • धमकी भरा ईमेल गुरुवार दोपहर को आया था, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
  • पिछले महीने भी भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर को ऐसी ही धमकी मिली थी

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली की स्कूलों के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल गुरुवार दोपहर को आया था। दिल्ली पुलिस ने धमकी भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते 30 दिनों में बम की धमकी से जुड़ा यह तीसरा मामला है। ईमेल रूसी भाषा में आया था। अज्ञात आरोपी के खिलाफ माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिछले महीने भी आरबीआई के कस्टमर केयर को ऐसी ही धमकी मिली थी। मुंबई स्थित कस्टमर केयर सेंटर पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का ‘सीईओ’ बताया था। पिछले साल 23 दिसंबर को भी आरबीआई को बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी।
पिछले साल 23 दिसंबर को आरबीआई को बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी। शुक्रवार की सुबह यानी आज दिल्ली के छह स्कूलों ने बम की धमकी मिलने के कारण कक्षाएं स्थगित कर दीं गईं। शुक्रवार तड़के 12:54 बजे धमकी मिली थी और स्कूलों ने अभिभावकों को सूचित किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल न लाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button