इंदिरापुरम में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कार में मिला शव

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की बिहारी मार्केट के पास सड़क किनारे खड़ी कार में सोमवार सुबह युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर पुलिस को कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के सड़क किनारे खड़ी एक बलेनो कार में युवक के बड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार खुली हुई थी। युवक चालक के बगल वाली सीट पर था। जबकि उसकी चप्पले चालक वाली सीट के नीचे थी।
युवक की पहचान विडसर नोवा सोसायटी के अक्षत अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में युवक का मोबाइल आदि कार में ही मिला। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।




