एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने दुजाना गांव की पुलिया के पास गांजे से भरा कैंटर से ढाई कुंतल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक और परिचालक (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 20 लाख रुपये के करीब हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैंटर पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव से कूड़ी खेड़ा रोड की तरफ एक कैंटर जा रहा था। पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ कैंटर को पकड़ लिया। मौके से चालक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सर्वाखेड़ा गांव निवासी रामबीर और परिचालक अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों पिता पुत्र हैं। गजेन्द्र कैंटर को लेकर बंबावड़ गांव की तरफ जा रहा था। वहां गांवों के रास्तों से होकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था।
पुलिस ने कैंटर को रोका तो आरापी पिता पुत्र और एक अन्य कैंटर को छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। कैंटर में आठ बोरा गांजा मिला है। गांजा 248 किग्रा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा को लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। वहां अन्य व्यक्ति मिलना था। जो गांजे को ठिकाने लगाने का काम करता। पुलिस ने गांजा बरामद कर पिता रामबीर और पुत्र अभिषेक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि गजेंद्र मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button