लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चार दिन तक लाश को रखकर तीमारदारों से वसूलते रहे पैसा, देखिये वीडियो!

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में मरे हुये मरीज का फर्जी और इलाज दिखा कर पैसा वसूली करने का खुला खेल चल रहा है। यहां पर चार दिन पूर्व मृत व्यक्ति को आईसीयू में रखकर पैसा वसूली करने का परिजनों ने आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप में बताया जा रहा है कि अस्पताल ने 4,50,000 रुपए का एस्टीमेट बनाया था। परिजन 14,50,000 रूपये अब तक जमा कर चुके हैं लेकिन फिर भी अभी तक मृतक की बॉडी नहीं दी जा रही है। अस्पताल के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि परिपूर्ण न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं जब इस मामले में मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी अलोक खन्ना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरीज के परिजन जानकारी के अभाव में गलत व्यवहार कर रहे थे। परिजनों को सही जानकारी नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button