मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की पूजा, दूसरे देशों को पत्र भेजकर श्रीराम को अपनाने की अपील

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। वाराणसी में दीपावली पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से विश्व शांति की कामना के लिए लमही के सुभाष भवन में विशेष अनुष्ठान किया गया है। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता जानकी की आरती उतारती। उर्दू में श्रीराम लिखा और उस पर दीप जलाया।
प्रभु राम की उतारी आरती
2006 में संकट मोचन बम ब्लास्ट के बाद से मुस्लिम महिलाएं लगातार प्रभु श्रीराम की आरती कर शांति, एकता और सद्भावना का संदेश देती हैं। मुस्लिम महिलाओं को ऐसा करने पर उन्हें कई बार धमकी भी मिल चुकी है। महिलाओं ने मुस्लिम देशों को पत्र लिख कर कहा कि अमन शांति चाहिए तो भगवान श्रीराम को अपनाइए। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास मुख्त अतिथि रहे। उन्होंने प्रभु श्रीराम की पूजा की।
‘हमारे पूर्वज भगवान राम हैं’
मुस्लिम महिलाओं ने गाया, “अयोध्या है हमारे जियारतगाह का नाम, रहते हैं वहां इमाम-ए-हिंद श्री राम”, (अयोध्या हमारे तीर्थ का नाम है, जहां हिंद के इमाम श्री राम रहते हैं)”। मुस्लिम महिला फाउंडेशन अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि श्री राम हमारे पूर्वज हैं। हम अपना नाम और धर्म बदल सकते हैं, लेकिन हम अपने पूर्वज कैसे बदल सकते हैं।” राम नाम के प्रकाश से अधर्म का अंधकार मिट जाता है। राम नाम को सर्वत्र फैलाने की जरूरत है, जो लोग राम से दूर हैं, वे हिंसा का सहारा लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन और इजराइल आपस में खून बहा रहे हैं। दोनों को भगवान राम के रास्ते पर चलने की जरूरत है, तभी शांति आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button