दिवाली से पहले थाना मानसरोवर पार्क क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले विभिन्न इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गयी है। इसी क्रम में शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। मानसरोवर पार्क थाने के एसएचओ प्रशांत यादव ने परिपूर्ण न्यूज़ समाचार पत्र के दिल्ली ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गौड़ को जानकारी दी कि बाजारों और रिहायशी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसके लिए गश्त बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘…त्योहारी मौसम के कारण बाजारों में भीड़-भाड़ होगी और आम जन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
एसएचओ प्रशांत यादव ने कहा कि हम नियमित रूप से अधिक भीड़ वाले बाजारों की जांच कर रहे हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है जैसे कोई सामान छोड़कर या कूड़ेदान में कुछ फेंक कर जा रहा हो। बाजारों में सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिस कर्मी भी प्रवेश द्वार पर लोगों की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या ले जाने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्योहार के समय “प्रदूषण स्तर के खतरनाक स्तर” पर पहुंच जाने के कारण लगाए गए प्रतिबंध के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसएचओ प्रशांत यादव ने कहा कि शहर में अधिकतर निर्माण और भंडारण इकाइयां बंद हो गई हैं, लेकिन लोग पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भारी मात्रा में कम कीमत पर पटाखे खरीदने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि लोग सभी निमयों का गम्भीरता से पालन करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button