दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भीषण टक्कर, एक बच्ची की मौत,हादसे में सात घायल

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर नाहल गांव के पास तेज रफ्तार वरना कार ने दूसरी इको कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इको कार एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इको कार सवार घायलों को डासना सीएचसी में इलाज के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। इको कार में दो महिला, दो पुरुष और चार बच्चे सवार थे। वैन में राजकोट का परिवार हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर वापस राजकोट जा रहा था।




