गाजियाबाद में मेरठ रोड पर जूस की दुकान पर थूक मिलाने के आरोप में पर हंगामा

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया

गाजियाबाद। एक बार फिर थूक जिहाद का मामला उजागर हुआ है। मेरठ रोड पर मूवी वर्ल्ड के सामने दिल्ली जूस कार्नर के नाम से जूस की दुकान पर दो युवकों ने विक्रेता पर जूस में थूकने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने पुलिस बुला ली।
इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जूस की दुकान पर दो मुस्लिम युवक काम कर रहे हैं। शेखर पंडित के मुताबिक, सेवानगर के दो युवकों ने जब जूस में थूक मिलाने का विरोध किया तो विक्रेता ने उनके साथ अभद्रता की। फिलहाल, पुलिस दोनों युवकों को नंदग्राम थाने लेकर आ गई है। मामले में कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद गाजियाबाद शेखर शर्मा कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के शिकायती पत्र के निस्तारण के क्रम में अमानक जूस विक्रय करने के आरोप में खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा मेसर्स फ्रेश दिल्ली जूस एंड शेक, शॉप नंबर 14 सिहानी चुंगी गाजियाबाद पर कार्यवाही की गई।
प्रश्नगत खाद्य पदार्थ मिक्स जूस एवं मक्खन के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती भावना अगरिया द्वारा संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
उक्त नमूनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर यथा आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। हीं, दूकान के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। थूक जिहाद को लेकर सभी में बहुत आक्रोश दिखा। दुकान में साफ सफाई असंतोषजनक तथा अस्वस्थ कर परिस्थितियों में खाद्य कारोबार संचालन करते हुए पाए जाने के दृष्टिगत संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दुकान का संचालन बंद कर दिया गया है। टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंत गुप्ता श्री अरुण कुमार श्री अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button