Newsclick के 30 से अधिक ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, भाजपा सांसद ने संसद में लगाया था चीन से फंडिंग का आरोप

Delhi Police Raids Newsclick Different Premises: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है।

Delhi Police Raids Newsclick Different Premises: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में जिनके घरों या ठिकानों पर रेड की है, उनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, भाषा सिंह, प्रबीर पुरखयस्थ, अनिंदयो चक्रबर्ती, सोहैल हाशमी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि न्यूज़क्लिक से जुड़े करीब 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, विदेशी फंडिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत छापेमारी की है। आरोप है कि 3 साल के अंदर करीब 38 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। मामले की जानकारी के बाद पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, फिर उसके बाद ED और अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मानसून सत्र में भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने न्यूजक्लिक पर चीन से फंडिंग का आरोप लगाया था। भाजपा सांसद ने न्यूजक्लिक को देश विरोधी बताया था। उन्होंने कहा था कि चीन से फंडिंग के बाद न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक केंद्र सरकार के खिलाफ देश में विरोध का माहौल बना रहा है।

भाजपा सांसद को मिला था केंद्रीय मंत्री का साथ

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का साथ मिला था। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के करोड़पति कारोबारी नेविल रॉय सिंघम के जरिए NewsClick को फंडिंग मिली थी। नेविल रॉय सिंघम पर चीनी फंडिंग और प्रोपेगंडा फैलाने का आरोप है।

बता दें कि मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR से जुड़े करीब 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में न्यूजक्लिक के ठिकाने शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए हैं। उधर, छापेमारी के बाद जर्नलिस्ट अभिसार शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस आज सुबह उनके घर पहुंची और उनका लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिया।

अभिसार शर्मा ने 9 अगस्त को एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से न्यूजक्लिक वाले मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कुछ वाहियात चैनल्स की ओर से मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि एक-एक बात का मैं जवाब दूंगा, जिसका पहला पार्ट मैं अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए पोस्ट कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सांसद में दम है तो वे संसद के बाहर मेरे खिलाफ लगे आरोप को दोहराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button