बरेली में मंदिर परिसर में पढ़ी नमाज, मां-बेटी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली में थाना भुता स्थित गांव केसरपुर में एक मौलवी की सलाह पर मां बेटी ने प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। पुलिस मां-बेटी और मौलवी को रविवार सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकार पुलिस फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि थाना भुता में गांव केसरपुर निवासी प्रेम सिंह (ग्राम प्रधान पति) ने शुक्रवार देर शाम अवगत कराया था। उत्तर दिशा स्थित प्रचीन शिव मन्दिर परिसर में सबिना (19) पुत्री जाकिर हुसैन व नजीरा (38) पत्नी जाकिर हुसैन ने बैठकर नमाज अदा की थी। जानकारी लेने प4 दोनों ने बताया कि हमको चमनशाह मियाँ सैद्धपुर मजार वालो ने नमाज पढने को कहा है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि ऐसी हरकत से गाँव में माहौल खराव हो रहा है। पुलिस ने प्रेम सिंह की तहरीर पर सबीना उसकी मां नजीरा और सिद्धपुर मजार के मौलवी चमन शाह मियां पर थाना भुता में धारा 295 ए और 120 बी के तहत् रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button