खाटू श्याम दर्शन करने गए 3 साल के बच्चे का हुआ अपहरण

खाटू श्याम में मां-दादी से की दोस्ती, मम्मी बनाती रही वीडियो, फिर अचानक लापता हो गया 3 बहनों का इकलौता भाई

सीकर/राजस्थान। सीकर अनजान लोगों से मेल-मिलाप और जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। यहां से मां और दादी के साथ खाटू श्याम दर्शन करने गए एक 3 साल के बच्चे को एक युवक अपहरण करके ले गया। कमाल की बात यह है कि अपहरणकर्ता बच्चे को गोद में उठाकर ले जा रहा था और उसकी मां बच्चे का वीडियो बना रही थी। उन्हें पता ही नहीं चला किडनेपर कब उनकी नजरों से दूर होकर भीड़ में गायब हो गया।
पुलिस के अनुसार जिस बच्चे का अपहरण हुआ है वह उसका परिवार भोपाल से राजस्थान के सीकर गए थे। बच्चे के साथ उसकी मां और दादी थी। बताया जाता है कि बच्चा, अपनी दादी और मां के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था। वे जैसे ही जयपुर स्टेशन पर पहुंचे, एक युवक उनसे मिला और उसने कहा कि वह भी खाटू श्याम जा रहा है। दोनों महिलाएं उसके झांसे में आ गईं। इसके बाद वह उनके साथ चल दिया।
खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर युवक ने चालाकी दिखाते हुए भीड़ का बहाना बनाया और बच्चे को अपने पास रखकर मां-दादी को दर्शन के लिए भेज दिया। दोनों महिलाएं दर्शन करके लौटीं तो वहां पर न तो बच्चा मिला और न ही वह युवक। इसके बाद मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह घटना 6 जून को घटी और परिवार ने 7 जून को पुलिस में एफआईआर करवाई है।
अब पुलिस वहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है। बच्चे के पिता अजय कुमार जाटव इकलौते बेटे की अपहरण की सूचना के बाद रविवार सुबह खाटूश्याम पहुंचे हैं। बच्चे का पिता भोपाल के पुष्पानगर में रहकर मिस्त्री का काम करता है। किडनैप हुआ 3 साल का रक्षम तीन बहनों का अकेला भाई है।
ताजा मिली जानकारी के अनुसार किडनैपर बच्चे को एक दुकान पर ले गया, जहां उसे फ्रूटी पिलाई। कुछ देर तक वह पुलिस थाने के आसपास भी घूमा, फिर कहीं गायब हो गया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की लगातार सर्चिंग कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button