क्यूआर कोड से ड्यूटी लोकेशन और हाजिरी का चलेगा पता, बागपत एसपी ने उठाया बड़ा कदम

बागपत,(उत्तर प्रदेश)। बागपत एसपी ने सराहनीय काम करते हुए जिलेभर में क्यूआर कोड लगवा दिए हैं। इससे बीट आरक्षी की ड्यूटी लोकेशन पता चलती रहेगी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षी (कॉन्स्टेबल) क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी लोकेशन भेज सकेंगे। वहीं, बीट कॉन्स्टेबल पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति तैनात की गई है। क्यूआर कोड से बीट कॉन्स्टेबल अपनी हाजिरी भी लगा सकेंगे।
बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बीट आरक्षियों पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति बनाई है। ये आरक्षियों की लोकेशन पर नजर रखेगी। ड्यूटी पर तैनात बीट आरक्षी को अपने एरिया में जाकर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही ड्यूटी पर तैनात बीट आरक्षी की लोकेशन निगरानी समिति के पास पहुंच जाएगी। एसपी ने बताया कि क्यूआर कोड के करीब 500 मीटर के दायरे में बीट कॉन्स्टेबल को रहना जरूरी होगा।
एसपी ने बताया कि बीट कॉन्स्टेबल को हिस्ट्रीशीटर को चेक करना और लोगों से बातचीत करनी होगी। ये सब निगरानी समिति को बताना होगा। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button