कपिल मिश्रा को बीजेपी का तोहफा, पार्टी ने बनाया दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा ने ट्विटर हैंडल से नियुक्ति वाला आदेश भी शेयर किया है।
कपिल मिश्रा बने प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने आज कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के एक्टिव नेता हैं। कपिल पहले आम आदमी पार्टी में थे जिसे छोड़ने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन करने से पहले कपिल दिल्ली के करावल नगर से विधायक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button