दिल्ली पुलिस के सिपाही ने चार दोस्तों के साथ मिलकर दो लोगों को किया अगवा
Delhi Police constable along with four friends kidnapped two people

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस में सिपाही सुनील ने कुलदीप समेत चार लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम के दो लोगों का अपहरण कर लिया। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे अपहरण किया गया था। पुलिस को सूचना मिलने के 12 घंटे में ही दोनों को गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे अमर कॉलोनी से सकुशल छुड़ा लिया गया।
इनकी पहचान पटेल नगर निवासी अमन और गणेश के रूप में की गई। दोनों ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे। चारों आरोपित हरियाणा के अलग अलग जिले के रहने वाले हैं। सुनील 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था।




