राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली में स्वागत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र के उच्च सदन में नितिन नवीन की उपस्थिति राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का ध्येयनिष्ठ मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।




