गाजियाबाद में साथी ने बसूली से ताबड़तोड़ हमलाकर राज मिस्त्री को मार डाला

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकान की छत पर शराब पीने के बाद नशे में गाली-गलौज करने से नाराज होकर एक राजमिस्त्री ने अपने साथी के सिर पर बसूली से वार कर हत्या कर दी। दोनों राजमिस्त्री प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयोग बसूली बरामद कर ली है। मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना 15 जुलाई देर रात की है जबकि शव 16 जुलाई की सुबह बरामद हुआ था।
बिहार का रहने वाल था शख्स
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त बिहार के सिवान के रहने वाले शिव कुमार शाह के रूप में हुई थी। यहां वह ठेकेदार धर्मेंद्र के साथ मधुबन बापूधाम क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना टावर नंबर-15 में रहकर काम कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पुलिस को गंगापुरम हापुड़ रोड के रहने वाले योगेश शर्मा ने दी थी। उन्होंने बताया था कि मटियाला मोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान छत पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्वजन काे सूचना दी। एसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि बिहार के सिवान जिले के गांव भीखपुर के रहने वाले शिव दयाल ने शिव कुमार शाह की हत्या की थी। पूछताछ में शिव दयाल ने बताया कि उसकी शिव कुमार से अच्छी दोस्ती थी। शनिवार रात को वह दोनों विनय कुमार की दुकान पर सामान लेने गए थे।
उधार रुपये लेकर पी शराब
शिव दयाल ने दुकान से सामान लिया और जबकि शिव कुमार शाह ने ठेकेदार से विनय की बात कराकर दो सौ रुपये उधार लिए। घर जाते समय उन्होंने ठेके से शराब खरीदी और दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।
छत पर सोते समय किए ताबड़तोड़ वार
आरोपित ने पुलिस को बताया कि शिव कुमार को अधिक नशा हो गया था और वह गाली-गलौज करने लगा। शिव कुमार ने शिव दयाल के साथ मारपीट भी की। इसके बाद शिव कुमार छत पर जाकर सो गया। गुस्से में शिव दयाल बसूली लेकर छत पर गया और ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपित मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button