ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं बागेश्वर महाराज, कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में विवाद

ग्रेटर नोएडा। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की ग्रेटर नोएडा में दस जुलाई से शुरू होने वाली भागवत कथा के आयोजन को लेकर आयोजकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो कमेटियां आयोजन को लेकर आमने-सामने है। अभी दोनों कमेटियां अपने-अपने स्तर से आयोजक होने का दावा कर रही थी। दोनों में विवाद की चर्चाएं बाजार में कई बार सामने आ चुकी है। सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के यहां दोनों कमेटियों की बैठक हुई।
क्या है विवाद की वजह?
अब दोनों कमेटियां एक होने का दावा कर रही है। हालांकि, ऐसे दावे पहले भी किए गए थे, लेकिन आपसी समझौता ज्यादा दिन नहीं चल सका था। अब फिर से एक होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ग्रेटर नोएडा में दस जुलाई से भागवत कथा सुनाएंगे। इसके लिए जैतपुर गांव में टेंट लगाया जा रहा है।
इसको लेकर भी विवाद था। एक बार टेंट लगाने का काम भी विवाद के कारण रोक दिया गया था। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट व श्री नारायण मैमोरियल ट्रस्ट अपने-अपने स्तर से आयोजक होना का दावा कर कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे। दोनों के पदाधिकारी अलग-अलग खुद को आयोजक बता रहे थे। आयोजन को लेकर लोगों से संपर्क भी किया जा रहा था।
आयोजन स्थल पर टैंट लगाने का कार्य रूकने के बाद इस बात को हवा मिली की दोनों ट्रस्ट के पदाधिकारी खुद को आयोजक बताने के चक्कर में लड़ रहे हैं। विवाद के कारण ही कार्य रूका। हालांकि, अब एक बार फिर दोनों के एक होने का दावा किया जा रहा है।
सोमवार को दोनों ने बयान जारी कर एक साथ मिलकर आयोजन कराने का बात कही है। दोनों की तरफ से जारी बयान में कमेटी का मुख्य संरक्षण अभय कुमार त्यागी व नरेश कुमार को अध्यक्ष होने का दावा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button