पंजाब पुलिस हुई शर्मिंदगी का शिकार, मेडिकल के लिए गया कैदी शादी में नाचते दिखा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

लुधियाना/पंजाब। पंजाब में पुलिस की हरकत पर पूरे महकमे को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। पंजाब में पुलिस की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। यहां एक कैदी को पुलिसकर्मी मेडिकल जांच के लिए लेकर जा रहे थे, मगर कैदी शादी समारोह में नाचते हुए दिखा है। कैदी द्वारा शादी समारोह में नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से ही पुलिस महकमे पर कई सवाल उठ रहे है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने भी सफाई दी है। वहीं घटना के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पुलिस कर्मी किडनैपिंग के मामले में आरोपी सर्वोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू को मेडिकल जांच के लिए ले जा रहे थे। आरोपी लुधियाना में एक केंद्रीय कारागार में बंद था।
उसे मूत्र संबंधी समस्या की शिकायत के बादआठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था। संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था। इसके बाद अस्पताल में उसका चेकअप हुआ और पुलिस की टीम के साथ वो आठ दिसंबर को लौटा। इसी बीच राजकोट से कुछ दूरी पर एक शादी समारोह में वो लोग रुके। इसी शादी समारोह में आरोपी नाचते हुए दिखा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि आरोपी संधू पर कई मामले दर्ज है, जिसमें दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button