गाजियाबाद में ड्यूटी से नदारद रहे कमिश्नरेट के चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

गाजियाबाद। शहर में बढ़ रही वारदात खासकर शाम के समय बाइक सवार बदमाशों की लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी पुलिस की लापरवाही से हो रही है। रविवार रात डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने जब शहर में पुलिस की मौजूदगी का जायजा लिया तो शहर के दो प्रमुख थानों में चार सिपाही अपने स्थान नदारद मिले। डीसीपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।
रविवार रात निरीक्षण पर निकले डीसीपी
शहर में बढ़ रही लूटपाट को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। वारदात‌ में पुलिस की निष्क्रियता को उजागर किया जा रहा है। इसी कारण आला अधिकारी सक्रिय हुए‌‌ और रविवार रात निरीक्षण पर निकले। डीसीपी नगर ने बताया कि रविवार रात वह जायजा लेने निकले थे कि किन स्थानों पर लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं।
दो जगहों पर नदारद मिले पुलिसकर्मी
यहां पर पुलिस की सक्रियता कितनी है तो‌ थाना कवि नगर और सिहानी गेट क्षेत्र में दो-दो जगह पर पुलिसकर्मी नदारद मिले।‌ कविनगर क्षेत्र में सिपाही तेजपाल सिंह व अनूप सिंह और सिहानी गेट क्षेत्र में सिपाही नेमिष व परमेंद्र अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर नहीं थे। चारों ने किसी तरह की छुट्टी भी नहीं मांगी थी और इनकी अनुपस्थिति के बारे में थाना या चौकी पर भी कोई सूचना नहीं थी।
चार पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित
इसीलिए चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। ये पुलिसकर्मी किन कारणों से ड्यूटी पर नहीं आए, इन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को भी नहीं बताया। विभागीय जांच के दौरान अगर आरोपित सिपाही अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाते हैं तो इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी नगर की कार्रवाई के बाद ट्रांस हिंडन और ग्रामीण जोन के पुलिसकर्मियों में भी सकते में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button