बहराइच में सीएचसी के पास चल रहा अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर सील

राहुल सिंह,(बहराइच/उत्तर प्रदेश)। पयागपुर कस्बे में चल रहे एक अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर की सीएचसी अधीक्षक ने मंगलवार को जांच की। इस दौरान पर कोई भी पंजीकरण संबंधी कागजात नहीं मिले। इस पर अधीक्षक ने डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया। इसके अलावा अवैध रूप से चल रहे एक नर्सिंगहोम के संचालक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। पयागपुर के पिपरा शिवदहा गांव की एक गर्भवती को उसके परिवारीजन पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को इलाज कराने ले गए थे। यहां पर डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिवारीजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा ही रहे थे कि महिला के पति से कोई दलाल मिल गया।
वह बेहतर इलाज का झांसा देकर कस्बे में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां महिला का प्रसव कराया गया। महिला के पति ने यहां पर अधिक पैसे लेकर सुविधा नहीं देने की सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की थी। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.थानेदार ने बताया कि सीएचसी से लगभग 100 मीटर दूर चल रहे तेजस डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई, लेकिन मौके से संचालन संबंधी न तो कोई कागजात पाए गए और न ही वहां कोई डॉक्टर मौजूद था। सेंटर पूरी तरह से अवैध चलता पाया गया है।
इन सबके मद्देनजर पुलिस की मौजूदगी में सेंटर सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चंद्रा पॉली क्लीनिक के संचालक को नोटिस जारी कर उनसे अस्पताल संचालन से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। अभिलेख न मिलने पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अखबारों ने प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। इन्हीं खबरों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने ये कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button