थूक जिहाद: रोटी पर थूकते हुए वीडियो वायरल, अलीगढ़ के ढाबे का मामला

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले में एक बार फिर एक ढाबे पर रोटियों पर थूक कर उन्हें तंदूर में सेंकने का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम ढाबे पर रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ढाबे पर कारीगर तंदूरी रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में सेंकता दिखाई दे रहा है। यह वायरल वीडियो एक नॉनवेज होटल का है, जहां होटल पर खाना खाने आए एक ग्राहक ने रोटी कारीगर द्वारा रोटियों पर थूक लगाकर तंदूरी रोटी सेंकने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार, अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र स्थित एक चांद मुस्लिम ढाबा पर रोटियों पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक मुस्लिम होटल है, जहां कुछ लोग खाना खाने आए हुए थे। जैसे ही उनकी नजर तंदूर पर रोटी बना रहे रोटी कारीगर पर पड़ी, तो वह चौंक गए। लोगों ने रोटियों पर थूक रहे रोटी कारीगर का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तंदूर कारीगर को हिरासत में ले लिया है।
होटल मालिक का कहना है कि हमें इसकी जानकारी नहीं है कि रोटी कारीगर रोटियों पर थूककर बना रहा है। हमारा चांद मुस्लिम होटल काफी पुराना है। यह रोटी कारीगर अभी 2 महीने से काम कर रहा है और मेरे पास ही रहता है। वहीं, रोटियों पर थूककर तंदूर में सेंकने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए लगाए गए आरोपों के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button