बुलंदशहर में हैवानियत की हद, जमानत पर छूटे 6 आरोपियों ने रेप पीड़िता को पीट पीटकर मार डाला

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के बुलंदशहर में रेप पीड़िता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमानत पर छूटे रेप के आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों पर पीट पीटकर हत्या का आरोप लगा है। वहीं पुलिस का दावा है कि पीड़िता व आरोपी पक्ष के बीच निकाह को लेकर हुए विवाद में बीती रात ही मारपीट हुई थी।
पूरा मामला गुलावठी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पीड़िता ने 5 माह पूर्व भी रेप के आरोपी के खिलाफ जान का खतरा जताते हुए FIR दर्ज कराई थी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेप के आरोपी सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button