दिल्ली मेट्रो में ओरल सेक्स करते कपल और हस्तमैथुन का वीडियो वायरल, केस दर्ज

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दो अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें पुरुष एक सार्वजनिक स्थान पर यौन गतिविधियों में शामिल देखा जा सकता हैं। वीडियो दिल्ली मेट्रो का होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो 27 अप्रैल को ट्विटर पर इंडो-एशियन न्यूज सर्विस के सहायक संपादक अतुल कृष्ण द्वारा शेयर किए गए थे।
शेयर की गई 0.04 सेकंड की पहली क्लिप में, मेट्रो ट्रेन के अंदर एक आदमी को अपने घुटनों के बल बैठा कर दूसरे आदमी के साथ ओरल सेक्स करते हुए देखा जा सकता है। दोनों को एक ट्रेन के दरवाजे के पास देखा जा सकता है। हालांकि, यह पक्का नहीं किया जा सकता है कि यह दिल्ली मेट्रो थी या कहीं और की। दरवाजे के शीशे के पीछे बदलती रोशनी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन चल रही थी।
वहीं 0.15 सेकंड की दूसरी क्लिप में, मेट्रो ट्रेन के अंदर एक सीट पर बैठे एक व्यक्ति को अपने फोन पर कुछ देखते हुए हस्तमैथुन करते देखा जा सकता है। इस शख्स के बगल में बैठा एक जोड़ा उठकर चला जाता है लेकिन वह बेफिक्र होकर इस काम में लगा रहता है। आदमी के सामने बैठे एक अन्य आदमी ने अपने फोन पर वीडियो शूट किया होगा।
दूसरा वीडियो निश्चित रूप से दिल्ली मेट्रो का है क्योंकि सीट के ऊपर हरे साइनेज पर हिंदी लिखा हुआ देखा जा सकता है, जो शायद कहता है कि सीट बूढ़े या शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा, जब कैमरा एक पल के लिए दाईं ओर घूमता है, तो मेट्रो कोच के अंदर डिजिटल स्क्रीन पर ‘दिल्ली कैंट’ शब्द देखा जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ट्रेन का अगला स्टेशन दिल्ली कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन है। इसलिए, यह दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो ट्रेन है।
मेट्रो में अश्लील हरकत के वीडियो के सामने आने के बाद मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली मेट्रो के तमाम 16 थानों की पुलिस जुटी है। इस मैराथन जांच में मेट्रो पुलिस के करीब 200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जो दिन-रात तफ्तीश करते हुए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं। अभी तक पुलिस को यह तो पता लगा है कि यह वीडियो मेट्रो की पिंक लाइन पर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के बीच बनाया गया लग रहा है। लेकिन, पुलिस को यह पता नहीं लग पा रहा है कि यह वीडियो किस दिन का है? इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मेट्रो पुलिस ने लोगों से भी मदद मांगी है।
मेट्रो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस वीडियो के संबंध में दिन, समय, आरोपी या घटना के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी है तो वह मेट्रो पुलिस डीसीपी के सरकारी मोबाइल नंबर-8130099090 पर संपर्क करके, इस बारे में बता सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। मेट्रो पुलिस ने खासतौर से उन यात्रियों से भी अपील की है, जो वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करने दिख रहे यात्री के पास बैठे हुए थे या फिर उस कोच में सवार थे।
मेट्रो पुलिस का कहना है कि पिंक लाइन के तमाम 38 मेट्रो स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। यह वीडियो ट्विटर पर 27 अप्रैल को अपलोड की गई थी, लेकिन इससे पहले यह सोशल मीडिया पर 25 अप्रैल को भी डाली गई थी। पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह घटना 22 से 25 अप्रैल के बीच की हो सकती है। अगर यह घटना 22 अप्रैल से पहले की हुई तो इसका सीसीटीवी फुटेज मिलना मुश्किल है, क्योंकि, मेट्रो के पास सात दिनों तक की ही रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाती हैं। इसमें भी कोच के अंदर के तो कुछ घंटों के ही वीडियो स्टोर किए जाते हैं। मामले में आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाने में सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन इसकी जांच में केवल आईजीआई ही नहीं बल्कि मेट्रो के तमाम 16 थानों की पुलिस जुटी हुई है।




