दिल्ली के मालवीय नगर में कार में लड़की के साथ गैंग रेप

नई दिल्ली। मालवीय नगर इलाके में 19 साल की एक लड़की के साथ कार में गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को FIR दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि कल 12 अप्रैल को लड़की ने एक लिखित शिकायत मालवीय नगर थाने में दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताय कि बताया कि करीब ढाई साल पहले 2020 में उसका संपर्क अनुभव नाम के युवक से हुआ था, सोशल मीडिया के जरिए।

जब जॉब की वह तलाश कर रही थी।बाद में इसी दौरान अनुभव ने उसे मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। उसके गाड़ी में दो और दोस्त पहले से सवार थे। लड़की का आरोप है कि कार में बैठने के बाद उसे सड़क पर घूमाता रहा और बेगमपुर एरिया में दो युवकों ने उसके साथ कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।साथ ही उन्होंने उसका वीडियो क्लिप भी बना लिया और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

अनुभव ने फिर लड़की को कहा कि यदि वह किसी को इसके बारे में बताएगा तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वायरल कर देगा। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला काउंसलिंग की टीम को बुलाया गया और आगे की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button