हरियाणा में सबसे ऊंचा रावण का पुतला टूटा, क्रेन का बूम टूटने से हादसा

अंबाला/हरियाणा। हरियाणा में दशहरे पर हर साल चर्चा में रहने वाले अंबाला (बराड़ा) का सबसे ऊंचा रावण का पुतला टूटकर गिर गया। बराड़ा की संस्था ने सात लाख रुपये की लागत से 125 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था। शनिवार की रात क्रेन का बूम टूटने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। श्री रामलीला क्लब के संस्थापक ने मंगलवार को बताया कि इस पुतले को तैयार करने के लिए 25 कारीगरों की टीम पिछले तीन महीनों से जुटी थीं। अब बराड़ा के दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को दिल्ली से लाए गए 50 फीट के रावण, 40-40 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के रेडीमेड पुतलों का दहन होगा। प्रबंधक कमिटी का कहना है कि पहले की तरह दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रामलीला क्लब के संस्थापक तेजेंद्र चौहान ने सोमवार को बताया कि पुतले को खड़ा करने की तैयारी का जा रही थी। क्रेन, अर्थमूविंग मशीन भी आ चुकी थी। तभी अचानक क्रेन में फॉल्ट आ गया। इसके बाद अर्थ मूविंग मशीन का ड्राइवर मशीन लेकर चला गया।
पड़ोस के गांव से अर्थ मूविंग मशीन मंगवाई तो उसका डीजल खत्म हो गया। करीब 45 मिनट पुतला क्रेन पर टंगा रहा और जब पुतले को गड्ढे में रखने का वक्त आया, तभी क्रेन का बूम टूट गया और हादसा हो गया।
चौहान ने बताया कि कुदरत उन्हें इशारा कर रही थी, लेकिन वे समझ नहीं पाए। उधर, अंबाला में पहली बार रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात ये है कि ये पुतले तोपखाना मैदान में 360 डिग्री के एंगल पर घूमेंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि आगे आग लगा तीर छोड़ेंगे, जो रावण की नाभि में जाकर लगेगा। ये पुतले अंबाला कैंट के तोपखाना मंदिर के पास ही तैयार किए गए हैं, जिनके लिए पंजाब के संगरूर से सात कारीगरों को बुलाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button