तीसरा विश्व युद्ध अगले तीन साल में हो जाएगा

व्लादिमीर पुतिन के करीबी की जंग की तैयारी करने की सलाह, दी चेतावनी

मॉस्को/एजेंसी। व्लादिमीर पुतिन के करीबी एलेक्सी जुरावल्योव का कहना है कि रूस को तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए और पश्चिम से लड़ाई में हिचकना नहीं चाहिए। संसद की रक्षा समिति के उप प्रमुख और सीनियर सांसद एलेक्सी ने कहा कि देश की युवा पुरुष आबादी को अगले तीन वर्षों में विनाशकारी वैश्विक युद्ध का सामना करने के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों से रूस के टकराव के गंभीर टकराव का खतरा है और मॉस्कों को इनसे युद्ध करने से कतई पीछे नहीं हटना चाहिए। द सन की रिपोर्ट कहती है, 62 वर्षीय एलेक्सी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोप आने वाले तीन वर्षों यानी 2028-2029 में रूस के साथ युद्ध करने के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में हमें भी इस पर बिना झिझक के बात करनी चाहिए। यूक्रेन के साथ हमारा युद्ध व्यापक होता है तो फिर हमारे पास प्रभावी सैन्य ताकत और हथियार भंडार होना चाहिए।
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यानी बीते तीन साल में व्लादिमीर पुतिन और उनके करीबियों ने कई दफा पश्चिम के साथ विनाशकारी युद्ध छेड़ने और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है। पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव भी कह चुके हैं कि अगर उकसाया गया तो मॉस्को को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने और तीसरा विश्व युद्ध शुरू करने के लिए तैयार होगा।
व्लादिमीर पुतिन खुद भी परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। पुतिन ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को रूसी जमीन पर स्टॉर्म शैडो और एटीएसीएमएस मिसाइलें दागने की अनुमति को वह नाटो के सीधेतौर पर युद्ध में शामिल होने की तरह देखते हैं। रूस के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किए हुए तीन साल हो चुके हैं। रूस और पश्चिम के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
एक्सपर्ट का कहना है कि यूक्रेन का संकट एक व्यापक सशस्त्र संघर्ष में बदल सकता है। इस संघर्ष के आगे बढ़ने से यूरोप में एक बड़ा खूनी संघर्ष हो सकता है, जो विश्व युद्ध जैसी तबाही की वजह बन सकता है। रूस से हमले के खतरे पर कई यूरोपीय देश बयान दे चुके हैं और संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button