ताजमहल के पास बने सेल्फी प्वाइंट के महिला शौचालय में मिले कंडोम

एडीए ने करोड़ों खर्च कर डेवलप किया है सेल्फी प्वाइंट

आगरा/उत्तर प्रदेश। विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के नजदीक बने ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट का महिला शौचालय इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। यहां से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद सपा नेता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
थाना ताजगंज सेल्फी प्वाइंट के महिला शौचालय में कई यूज्ड कंडोम मिले हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए सपा नेता रजत फौजदार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की निगरानी के अभाव में यह स्थान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन अय्याशियों के किस्से देखने और सुनने मिल जाते हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि आगरा एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है। ताजमहल देखने की लिए रोजाना हजारों लोग देश-विदेश से आते हैं। इसी हरकतों से शहर और देश की छवि धूमिल होती है।
इस सेल्फी प्वाइंट को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने करोड़ों की लागत से पर्यटकों की सुविधा और शहर की खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार कराया था, लेकिन शौचालयों में किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। शिकायतकर्ता सपा नेता रजत फौजदार का कहना है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद यहां आपत्तिजनक गतिविधियों का होना एडीए की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button