पंजाबी पर्यटकों की हिमाचल प्रदेश में गुंडागर्दी, छात्रा का पहले बैग छीना फिर 30 मीटर तक घसीटा

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हिमाचल घूमने पहुंचे कुछ युवाओं ने एक छात्रा का पहले बैग छीना फिर उसे कुछ दूरी तक घसीटा और फिर सड़क पर गिरा दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन युवकों ने इस घंटन को अंजाम दिया है। वे पंजाब से हिमाचल घूमने गए थे। घटना की सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
हैरान कर देनी वाली यह घटना मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे पर जोगिंदरनगर के ऐहजु में हुई। पंजाब के तीन शातिरों ने कार से कॉलेज स्टूडेंट्स का मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की कोशिश की। इस घटना में छात्रा को चोटें आई हैं। सामने आया है कि बाद में युवकों ने आगे जाकर जोगिंदर नगर बाजार में होमगार्ड जवान और स्कूटी सवार महिला को भी कुचल दिया था, लेकिन वह बाल बाल बच गई। इसके बाद भाग रहे इन पंजाबी पर्यटकों को पुलिस ने गुम्मा के बाद अरेस्ट किया। घायल युवती को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल में भर्ती कराया है।
बस का इंतजार कर रही थी छात्रा
जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब छात्रा ऐहजू के पास बस का इंतजार कर रही थी। स्थानीय पंचायत मटरू के इस बीच छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीनाछपटी कर दी। गले में बैग पहनने की वजह से आरोपी छीनाझपटी में सफल नहीं हुए तो कार की स्पीड बढ़ा दी। पीड़ित छात्रा की पहचना नेहा वर्मा के तौर पर हुई है।
गुमराह करने को लगाई नंबर प्लेट
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान अर्पित सिंह (20), सनमप्रीत सिंह (22), कुलविंद्र सिंह (21) के रूप मे हुई है। ये सभी पंजाब के मुक्तसर जिले की तहसील गीधरवाला के रोपाण इलाके के गांव दूहेवाला के रहने वाले हैं। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया। आरोपियों ने इस दौरान पांच गाड़ियों को भीअपनी कार से टक्कर मारी थी। बाद में शातिरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर नंबर भी लगा दिया, लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार समेत तीनों युवकों को दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button