महिला बैंक मैनेजर से पर्स छीनने वाला दबोचा, वारदात के बाद भाग गया था दिल्ली
The person who snatched the purse of a woman bank manager was caught, he had fled to Delhi after the incident

गाजियाबाद। कौशांबी थाना पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित ने दो जून सुबह कौशांबी थाने के पास टहल रही महिला बैंक प्रबंधक से पर्स छीना था। उसका साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने पकड़ा गया आरोपित बुलंदशहर के खुर्जा का पुनीत है। वर्तमान में नई दिल्ली के जगतपुरी स्थित गली नंबर पांच में रह रहा था। उसका साथी विशाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पूछताछ में आरोपित पुनीत ने पुलिस को बताया की वह अपने साथी विशाल के साथ वारदात करने आया था। पर्स छीनने कर दिल्ली भाग गया। पर्स में मिले मोबाइल को एक हजार रुपये में राहगीर को बेंच दिया। पर्स में मिले 12 सौ रुपये में से पांच सौ खर्च कर दिए। पुलिस ने सात सौ रुपये बरामद किए हैं। मोबाइल को सर्विलांस की मदद से तलाश की ला रही है।




