नोएडा में बिल्डिंग का ग्‍लास तोड़कर नीचे कूद गए, जान बची तो छलक पड़ी आंखें

In Noida, he broke the glass of a building and jumped down, when his life was saved, his eyes welled up with tears

नोएडा। सेक्‍टर 18 स्थित अट्टा मार्केट का नाम कौन नहीं जानता। खासकर दिल्‍ली-एनसीआर के लोग खरीदारी करने यहां बड़े चाव से आते हैं। मंगलवार को सुबह यहां मार्केट रोजाना की तरह खुला। चहल पहल बढ़ने लगी। इस बीच, कृष्‍णा प्‍लाजा के बेसमेंट पर एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही बिल्डिंग परिसर में धुआं भर गया। अफरा-तफरी के बीच बिल्डिंग का ग्लास तोड़ कर करीब 4 लोग नीचे कूद गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। सेक्‍टर 18 की इमारत में आग लगने के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए हाइड्रॉलिक प्‍लेटफॉर्म लगाया है। इसकी मदद से कई लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
अफरातफरी के बीच एक महिला रोती नजर आई। उसके साथ मौजूद व्‍यक्ति उसे दिलासा देता रहा। हादसे में सुरक्षित बचने की वजह से महिला की आंखें नम हो गईं। राहत और बचाव कार्य के दौरान इलाके की पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आई। बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का पूरा सहयोग किया। आग लगने के बार अट्टा मार्केट में भीड़ मच गई। कई तमाशबीन भी जुट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button