दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल पर 15 साल की लड़की के अंग गायब करने का आरोप

नई दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल पर 15 साल की लड़की के मानव अंग गायब का आरोप लगा है। थाना उस्मानपुर की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शिकायत के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में जब हिन्दू राव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी मांगने की कोशिश की गई तो जवाब नहीं मिल पाया। न्यू उस्मानपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल की बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद मां 21 जनवरी को हिन्दू राव अस्पताल में लेकर गई। 26 जनवरी को बेटी इमराना ने दम तोड़ दिया। परिवार लड़की के शव को लेकर वापस घर आए तो देखा कि उसके पेट पर कोई बैग है।

पुलिस का कहना है कि भजनपुरा निवासी 15 साल की लड़की को आंत संबंधी समस्या के बाद हिंदूराव अस्पताल में भर्ती किया गया था। 24 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ और 26 जनवरी को उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को फोन किया कि उसकी बेटी के कुछ अंग निकाले गए हैं।
मृतका की एमएलसी थाना उस्मानपुर पुलिस ने शाहदरा के जग प्रवेश अस्पताल में बनवाई है। आरोप लगने के बाद शव को जीटीबी अस्पताल में रखवाया गया। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button