द्वारका में देश का सबसे बड़ा सिग्नेचर ब्रिज तैयार,सिग्नेचर ब्रिज से होगा डूबते सूर्य का दीदार

अहमदाबाद/एजेंसी। राम नगरी अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका को अगले हफ्ते बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज का शुभारंभ करेंगे। इस सिग्नेचर ब्रिज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से तैयार किया गया है। अभी तक ओखा से बेट द्वारका के बीच आने जाने के फेरी का इस्तेमाल होता था। इस सिग्नेचर ब्रिज के खुलने से अब ओखा से बेट द्वारका के बीच रोड मार्ग से आवागमन संभव होगा। इससे द्वारका के विकास और पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। बेट द्वारका एक छोटा द्वीप है। ब्रिज के खुलने से वहां पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद है कि अगले दो साल में द्वारका पहुंचने वाले टूरिस्ट की संख्या दोगुनी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button