फतेहपुर में 88 लाख रुपये से बदलेगा असोथर नगर पंचायत स्थित मंडी समिति का चेहरा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। असोथर नगर पंचायत स्थित मंडी समिति में 88 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू होगा। शनिवार को इसका शिलान्यास अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विकास गुप्ता ने किया।
निर्माण में पुराने की मरम्मत के साथ नए टिन शेड, नाली निर्माण, सुरक्षा के लिए दीवार और सड़क निर्माण शामिल है। व्यापारियों और किसानों ने मंडी में तौल कांटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। किसान नेता शिव प्रताप सिंह ने चार नए कांटे लगाने की अपील की ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो और उचित मूल्य मिल सके।
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ एसएमआई कटौती कर रहे हैं और उनके धान की बजाय व्यापारियों के धान की तौल हो रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, गौरव सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष राम महेश, चंद्र प्रकाश निषाद, प्रकाश गुप्ता और आशुतोष विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button