हिमाचल की जीत पर राहुल बोले, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे

हिमाचल प्रदेश डेस्क।  हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। इसका कारण यह है कि हिमाचल प्रदेश में अब राज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश ने अपने पुराने रिवाज को कायम रखा है। हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में सरकार बदल जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को लगभग 18 सीटों का फायदा हुआ है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। इन सबके बीच राहुल गांधी कभी एक ट्वीट सामने आ गया है। राहुल गांधी नहीं हिमाचल प्रदेश की जनता का शुक्रिया कहा है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।

राहुल ने आगे लिखा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button