आजमगढ़ में धर्मांतरण करा रहे 9 लोग गिरफ्तार, हिंदू से बना रहे थे ईसाई

आजमगढ,(उत्तर प्रदेश)। जिले में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी पिछले सप्ताह धर्मांतरण का मामला फूलपुर में सामने आया था। वहीं, अब सरायमीर थाने के पीछे मोहल्ला अंबेडरनगर तलिया के एक कमरे में भूत प्रेत भगाने के नाम पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भूत प्रेत भगाने के नाम पर ईसाई धर्म में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे में छापेमारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। कमरे से धार्मिक पुस्तक के साथ अन्य सामान बरामद हुआ है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के थाने के पीछे मोहल्ला अंबेडरनगर तलिया में एक कमरे में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। दोपहर बाद जैसे ही यह जानकारी बंजरग दल के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे में दो दर्जन लोगों का भूत प्रेत भगाने के नाम चंगाई सभा का आयोजन कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। बजरंग दल के फूलपुर के संयोजक प्रशांत ने बताया कि इस सम्बन्ध में बजरंग दल थाने में तहरीर दे रहा है। मौके से पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और मौके से धार्मिक पुस्तके आदि सामान भी बरामद किया।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि वादी द्वारा थाने पर यह सूचना दी गई थी कि कुछ ईसाई धर्म के लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जाकर नामजद अभियुक्त के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से कुछ धार्मिक ग्रंथ भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button