‘जाल में फंसाते हैं और धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं’, राजस्थान में ‘किन्नर जिहाद’ का आरोप

हिंदुओं से वसूले धन को मदरसों और दरगाहों पर किया जाता खर्च

जयपुर/एजेंसी। राजस्थान में लव जिहाद और जमीन जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद का मामला सामने आया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक महांत अजय दास और किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने गुरुवार को प्रमुख किन्नर गुरुओं की बैठक में सनातनी किन्नरों के उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग फर्जी किन्नर बनकर सनातनी किन्नरों का हक मार रहे हैं। वे किन्नर बनकर सनातनी किन्नरों को अपने जाल में फंसाते हैं और उन पर कलमा पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाते हैं।
महांत अजय दास और किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोग किन्नर बनकर हिंदुओं से वसूले गए धन को मदरसों एवं दरगाह में लगाते हैं। कहा कि बैठक में सनातनी किन्नरों की रक्षा को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों ने उनके अभियान का समर्थन किया है।
देश के प्रमुख किन्नर शीघ्र ही प्रयागराज के माघ मेले में पहुंचकर संत समाज से किन्नर जिहाद के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के लिए समर्थन मांगेंगे। किन्नर गुरु ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार को असली किन्नरों के लिए पहचान सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रत्येक जिले में किन्नरों की सूची बनाई जानी चाहिए, जिसमें उनके धर्म व जाति का उल्लेख होना चाहिए। महांत अजय दास के नेतृत्व में गुरुवार को जयपुर जिला कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button