अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने पर शिक्षकों को दी गई विदाई

Teachers were given farewell on inter-district transfer

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। अंतर्जनपदीय शिक्षकों के स्थानांतरण पर नगर के कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर विकासखंड विजयीपुर में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विकासखंड में लगातार कई वर्षो तक साथ रहे स्थानांतरित हुए शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और स्टॉफ के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के व्यवहार की भी काफी प्रशंसा की। खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की गई तथा लगभग 13 शिक्षकों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें उपहार दिए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी और पूर्व डायट मेंटर रमेश जी, समायोजित शिक्षक नीरज जी, योगेंद्र जी, मयंक जी ,अनुराग जी, हर्षित जी, धनश्याम जी, सुशील जी को माला, अंगवस्त्र, और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर ब्रजेश जी, धर्मेंद्र जी, भैरो जी , भूप जी,अजय जी, नरेंद्र जी, ओमप्रकाश जी, अजय जी, अरुणेश जी, शशांक जी, ज्ञानेंद्र जी ,सहित सूदनपुर विद्यालय परिवार सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button