केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में हुईं शामिल

नई दिल्ली/एजेंसी। आम चुनाव होने के जैसे-जैसे समय पास आ रहे हैं। सभी पार्टियों में दल-बदल का खेल जारी है। बीजेपी जहां अपने आपको मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं, कांग्रेस को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। भाजपा अपने ‘मिशन साउथ’ पर पूरी तरह फोकस है। इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कई सालों से देश की सबसे पुरानी पार्टी में खुश नहीं थी और इसमें मजबूत नेतृत्व का अभाव था। पद्मजा के भाजपा में शामिल होने पर उनके भाई व कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने दुख जताते हुए कहा कि पद्मजा ने विश्वासघात किया है। हालांकि इससे भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस नेता पद्मजा ने केरल प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह विशेष तौर पर गत विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी से खुश नहीं थी। उन्होंने अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा के लिए कई बार शीर्ष नेताओं से संपर्क किया लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी में मजबूत नेतृत्व होना चाहिए लेकिन कांग्रेस में नहीं है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पद्मजा के फैसले को पार्टी के साथ धोखा और विश्वासघात करार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button