वाशी पुलिस का बड़ा अभियान 12 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

कांती जाधव/मुंबई ब्यूरो। नवी मुंबई की वाशी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ 11 लाख रुपये मूल्य का 121.90 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से वाहन, नकद राशि तथा मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाशी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जाल बिछाया। जांच में पता चला कि राजस्थान पंजीकरण संख्या MH-50-L-6990 वाली एक कार में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार को रोककर गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्याम शिवकुमार नवरत्न (45, निवासी उल्हासनगर, ठाणे), संदीप दिलीप पाटिल (34, निवासी पार्वती, पुणे) और अनिल सलीम शेख (27, निवासी पार्वती, पुणे) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस कार्रवाई में 12 करोड़ 11 लाख रुपये मूल्य का गांजा, हुंडई कार, नकद राशि 28,000 रुपये और तीन मोबाइल फोन (सैमसंग M36, A54 तथा वनप्लस 6टी) जब्त किए हैं। इस मामले में वाशी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध निवारण दल द्वारा यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button