30 लाख की लूट का खुलासा, बॉक्सर समेत हरियाणा के लूटेरे गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी की बुलंदशहर पुलिस ने निजी कम्पनी के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये की लूट में शामिल रहे नेशनल और डिस्ट्रिक लेवल बॉक्सर समेत 06 लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। ये सभी लुटेरे हरियाणा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लुटेरों में एक लुटेरा दिल्ली पुलिस का कांट्रेक्ट ड्राइवर भी बताया जा रहा है।
एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक,12 दिसम्बर को कार सवार निजी कम्पनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात उस समय अंजाम दिया था, जब कम्पनी के कर्मचारी दिल्ली से अरनिया पावर प्लांट में कैश लेकर आ रहे थे। जैसे ही कर्मचारियों की कार पहासू थाना क्षेत्र में पहुंची कार सवार लुटेरों ने ओवर टेक कर कार रुकवाई और लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरों में आशु नेशनल और कुणाल स्टेट लेवल का बॉक्सिंग कम्पटीशन खेल चुका है।
बताया गया है कि कम्पनी कर्मचारियों की कार का ड्राइवर प्रदीप लुटेरों के सम्पर्क में था। प्रदीप दिल्ली पुलिस का कांट्रेक्ट ड्राइवर भी रह चुका है। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 28 लाख 12 हज़ार रुपये, तीन तमंचे, 6 कारतूस और आर्टिगा कार को बरामद कर लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने लुटेरों को गिरफ़्तार करने वाली टीम को 25 हज़ार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button