नोएडा के स्पेक्ट्रा मॉल की पार्किंग में किशोरी से कार में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एक मॉल में दुकानदार ने 15 वर्षीय किशोरी से पार्किंग में खड़ी अपनी कार में दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा कि उसके पड़ोसी सोरन सिंह ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सिंह ने शिकायत के हवाले से कहा कि सोरन सिंह की सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में दुकान है और वह किशोरी को उसके परिजनों से यह कह कर अपने साथ दुकान पर लाता था कि ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में आ रहे ग्राहकों से निपटने में वह उसकी मदद कर देगी।
पीड़ित के अनुसार, यह सिलसिला कुछ दिन चला और आरोपी किशोरी को सुबह 10 बजे दुकान पर साथ लेकर आता था और रात 10:30 बजे के करीब वापस घर छोड़ देता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, 7 अप्रैल की रात करीब पौने बारह बजे करीब एक महिला ने उसे फोन कर स्पेक्ट्रम मॉल की कार पार्किंग में आने के लिए कहा। शिकायत के मुताबिक, वहां पहुंचने पर उसकी बेटी रोती हुई मिली और बताया कि सोरेन ने कार में उससे दुष्कर्म किया है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button