मास्क न पहनने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना, दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर लागू 500 रुपये का जुर्माना खत्म कर दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने हुई एक बैठक में तय किया कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद 30 सितंबर से जुर्माना लगाना बंद कर दिया जाए। आदेश के अनुसार, प्राधिकरण ने 22 सितंबर को हुई अपनी बैठक में संज्ञान लिया कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है और ज्यादातर आबादी ने टीका लगवा लिया है।
उसमें कहा गया है, ‘इसलिए डीडीएमए ने फैसला लिया है कि महामारी कानून के तहत मास्क लगाने की अनिवार्यता को 30 सितंबर से आगे ना बढ़ाया जाए और सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाने पर लागू 500 रुपये के जुर्माने को 30 सितंबर से समाप्त कर दिया जाए।’ आदेश में हालांकि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है। मास्क की अनिवार्यता समाप्त करने का आदेश भले ही अब आया हो, लेकिन दिल्ली के विभिन्न जिलों ने कुछ वक्त पहले से ही लोगों पर जुर्माना लगाना बंद कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button