गाजियाबाद के विजयनगर में आयकर विभाग की गाड़ी में निकली हिस्ट्रीशीटर के भाई की बरात

गाजियाबाद ब्यूरो। विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली नंबर की आयकर विभाग की प्लेट और भारत सरकार लिखी कार में हिस्ट्रीशीटर रिजवान मलिक के भाई समीर मलिक की बरात निकलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार पर नीली बत्ती और हूटर चलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है।चरन सिंह कॉलोनी में रहने वाले जहीर मलिक के बेटे समीर मलिक का रविवार को निकाह था। उसकी बरात टीला मोड़ के ग्राम पसौंडा गई थी। वायरल वीडियो में कार में हूटर बज रहा है और नीली बत्ती जलती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार कार रिजवान के किसी परिचित की थी जो शादी में आया था। कार पर फूल लगाकर समीर को बैठा दिया गया था। सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कार नोएडा के किसी व्यक्ति की होने का पता चला है जो दिल्ली के आयकर विभाग में लगी है। इस तरह से कार का इस्तेमाल करना गलत है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और कार और मालिक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विजयनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर रिजवान मलिक है। वो चरण सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। रिजवान का निकाह रविवार रात को हुआ। उसकी बारात चरण सिंह कॉलोनी से गाजियाबाद में ही पसौंडा इलाके में गई। दूल्हा बनकर वो जिस गाड़ी में बैठा, उस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। दिल्ली नंबर की इस गाड़ी पर आगे इनकम टैक्स विभाग की प्लेट और उसी विभाग का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी के पीछे ‘गर्वमेंट ऑफ इंडिया’ का स्टिकर भी लगा हुआ है। वायरल वीडियो में ये गाड़ी हूटर बजाती हुई चल रही है।विजयनगर थाने के इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक ने पुष्टि करते हुए बताया है कि रिजवान मलिक उनके थाने से हिस्ट्रीशीटर है। हालांकि वायरल वीडियो के बारे में इंस्पेक्टर ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है।




