श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर,(एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवात-उल हिंद (एजीयूएच) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों की शिनाख्त एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन एजीयूएच से संबद्ध थे और दोनों की पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। वे पुलवामा में दो सितंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम पर आतंकवादी हमले में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button