नैनीताल में 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया अफसोस

देहरादून/एजेंसी। नैनीताल के छेड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पतरोल से कुछ ग्रामीण आज सुबह पीपलपानी के लिए हल्द्वानी रहे थे। ओखलकांडा ब्लॉक के छेड़ाखान-रीठा साहिब मार्ग पर ग्रामीणों का मैक्स वाहन 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस जगह पर रास्ता काफी खराब है जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। सभी मृतक एक ही परिवार बिरादरी के बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि वाहन में 11 लोग सवार थे जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीण रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। हादसे के 1 घंटे बाद भी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। ग्रामीणों ने ही किसी तरह से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दो घायलों को निकाल कर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छेड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने और नौ लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिजनों को असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button