यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अमिताश यश बने एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर
लखनऊ/एजेंसी। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ अमिताभ यश को एडीजी कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यूपी शासन की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के डीजीपी बन जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर अमिताभ यश बिहार के भोजपुर में पैदा हुए। पटना से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली आ गए। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर आईआईटी कानपुर में उनका सेलेक्शन हो गया। देश के सबके टॉप इंस्टीट्यूट आईआईटी से पास आउट होने के बाद वह सिविल सेवा में आ गए।
कानपुर में बिकरू कांड करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दूबे का एनकाउंटर भी अमिताभ यश ने ही किया था। इसके अलावा ददुआ गैंग, निर्भय गुर्जर गैंग, ठोकिया समेत 150 से ज्यादा अपराधियों को उन्होंने अपनी गोली से मार गिराया है। अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर भी उनके नेतृत्व में ही हुआ।
इससे पहले पूर्व डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को योगी सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी बनाया, जिसके बाद से यह पद खाली था। 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार को सरकार ने एक बार फिर कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर यूपी नियुक्त किया है। इससे पहले आईपीएस विजय कुमार यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन उनके रिटायर होने पर प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।




