बिहार में गायब हुई लड़की ने 10 महीने बाद मां-बाप को भेजा शादी का वीडियो, दी धमकी

Bihar girl who went missing sent her wedding video to her parents after 10 months and threatened them

जमुई/बिहार। जमुई जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 18 साल की एक लड़की किरण 10 महीने पहले बाजार जाने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। घरवालों ने बहुत तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर उन्होंने लक्ष्मीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब 10 महीने बाद, किरण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने माता-पिता को धमकी दे रही है।
बाजार जाने की कह कर निकली, फिर वापस नहीं लौटी
यह मामला सबलपुर गांव का है, जहां किरण अपने माता-पिता के साथ रहती थी। 10 महीने पहले, किरण ने अपने माता-पिता से कहा कि वह बाजार जा रही है, लेकिन वह वापस नहीं आई। उसकी कोई खबर न मिलने पर, उसके माता-पिता चिंतित हो गए और उन्होंने उसे हर जगह ढूंढा – उसके दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक, लेकिन किरण का कहीं पता नहीं चला। हार मानकर, उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
10 महीने बाद किरण ने घरवालों को वीडियो भेजा
पुलिस ने किरण की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली। 10 महीने बाद, अचानक किरण ने अपने पिता के फ़ोन पर एक वीडियो भेजा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में किरण ने मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाई हुई थी। उसने वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजीं जो उसकी शादी की थीं।
वीडियो में धमकी देते हुए किरण कहती है, ‘मम्मी पापा हम दोनों बहुत खुश हैं। फोटो आपने देखे होंगे। हमने शादी कर ली है। मेरे सास-ससुर और पति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इन पर कोई केस मत कीजिएगा नहीं तो हम वापस आप लोगों पर केस कर देंगे। हम हमेशा इन्हीं के साथ थे और अब इन्हीं के साथ रहेंगे। हम वापस नहीं आएंगे।’
किरण ने बीते साल रघुनंदन यादव से की शादी
बताया जा रहा है कि किरण ने रघुनंदन यादव नाम के एक युवक से शादी की है। तस्वीरों में किरण और रघुनंदन मंदिर में फेरे लेते और एक-दूसरे को माला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रघुनंदन किरण को सिंदूर लगाते हुए भी दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार, किरण की शादी पहले किसी और से तय हुई थी, लेकिन वह अपने प्रेमी रघुनंदन के साथ भाग गई और 5 नवंबर को एक मंदिर में शादी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button